फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   case filed against amitabh bacchan and salman khan

अमिताभ बच्चन और सलमान खान के खिलाफ परिवाद दायर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
case filed against amitabh bacchan and salman khan
लखनऊ। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में फिल्म निर्माता निर्देशक करन जौहर, अभिनेता सलमान खान, अमिताभ बच्चन और निर्माता एकता कपूर के खिलाफ एसीजेएम की अदालत में आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में परिवाद दायर किया गया है। एसीजेएम पीयूष त्रिपाठी ने मामले में परिवादी का बयान दर्ज करने के लिए 30 जून की तारीख तय की है। यह परिवाद पार्थ चतुर्वेदी ने दायर किया है। परिवाद में पार्थ ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत उभरते सितारे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि छोटे शहरों और परिवारों से आने वाले कलाकारों को स्थापित निर्माता और अभिनेता अपने बच्चों को स्थापित करने के लिए इतना हतोत्साहित कर देते हैं कि उन्हें ऐसा कदम उठाना पड़ता है। मीडिया की खबरों और 14 मई को सुशांत के एक इंटरव्यू से पता चलता है कि वे विपक्षियों के कारण डिप्रेशन में हैं। उन्होंने आरोप लगाया गया कि विपक्षियों के इस कृत्य के कारण ही सुशांत ने आत्महत्या कर ली। परिवाद में पार्थ ने सुशांत की आत्महत्या की उच्चस्तरीय जांच कराने के साथ ही करन जौहर, अमिताभ बच्चन, सलमान खान और एकता कपूर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों में तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed