{"_id":"5de117518ebc3e54b639bc8b","slug":"case-filed-against-accused-of-sexual-abused-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म: आरोपी बेटे को बचाने के लिए पिता ने किया 'काला' कारनामा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म: आरोपी बेटे को बचाने के लिए पिता ने किया 'काला' कारनामा, मुकदमा दर्ज
Sat, 30 Nov 2019 12:12 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 30 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को बचाने के लिए उसे नाबालिग दिखाया गया। इसके लिए फर्जी टीसी भी लगाई गई। टीसी की सत्यता जानने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य को कोर्ट में हाजिर किया गया तो मामला खुला गया। अब जिला प्रोबेशन अधिकारी की ओर से एक और मुकदमा दर्ज कराया गया है।
थाना जलेसर क्षेत्र में एक किशोरी के साथ 27 अप्रैल 2018 को चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के आरोपी सौरभ पुत्र हरीसिंह निवासी नाबार्ड को नाबालिग दर्शाया गया था। उसे किशोर न्याय बोर्ड में रखा गया।
ऐसे खुला मामला
आरोपी के पिता ने बेटा को नाबालिग साबित करने के लिए मुलायम सिंह जूनियर हाईस्कूल देवकरनपुर की फर्जी टीसी शैक्षिक प्रमाण पत्र के रूप में लगाई थी। टीसी की सत्यता जानने के लिए किशोर न्याय बार्ड की ओर से विद्यालय के प्रधानाचार्य को 26 अक्तूबर 2019 को तलब किया।

स्कूल के प्रधानाचार्य ने टीसी फर्जी बताई। बोर्ड अध्यक्ष की ओर से 18 नवंबर को जिला प्रोबेशन अधिकारी को आरोपी के पिता हरीसिंह के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी अबुल कलाम ने 25 नवंबर को आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
वारदात में शामिल थे सगे भाई
दुष्कर्म की वारदात में सौरभ और गौरव सगे भाई शामिल थे। वहीं प्रमोद और रवेंद्र गांव के ही हैं। पुलिस ने कुछ समय बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया था।
वारदात में शामिल थे सगे भाई
दुष्कर्म की वारदात में सौरभ और गौरव सगे भाई शामिल थे। वहीं प्रमोद और रवेंद्र गांव के ही हैं। पुलिस ने कुछ समय बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया था।
न्यायालय के आदेश पर कोतवाली नगर में हरीसिंह पुत्र चिरंजीलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दुष्कर्म के आरोपी को नाबालिग साबित करने के लिए फर्जी टीसी लगाई गई थी। - अबुल कलाम, जिला प्रोबेशन अधिकारी।