फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed against 5 for murder of a youth, two arrested

Agra News: युवक की हत्या में 5 पर केस, दो गिरफ्तार

Sun, 20 Apr 2025 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 20 Apr 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 5 for murder of a youth, two arrested
अमांपुर। कस्बे के आंबेडकर नगर निवासी किशनपाल शाक्य की हत्या के मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, शनिवार शाम को शव पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही गांव पहुंचा, माहौल गमगीन हो गया। उनके भाई के महाराष्ट्र से लौटने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। छोटे भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी। मृतक किशनपाल शाक्य की छह दिन पहले पिटाई का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद शनिवार को उनका शव पेड़ से लटका हुआ मिला था। पोस्टमार्टम के बाद शव के शनिवार शाम को गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में घर पर एकत्रित हो गए। पुणे, महाराष्ट्र में कार्यरत मृतक के छोटे भाई अमन शाक्य के रविवार दोपहर गांव में पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया गया। अमन ने ही अपने भाई को मुखाग्नि दी। पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए मृतक के पिता, वीरपाल की तहरीर पर अमांपुर निवासी पवन, विवेक पालीवाल, जखा निवासी आकाश व राहुल और चाैपारा निवासी सचिन सोलंकी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने पवन और विवेक को सहावर रोड से गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सहावर साहिदा नसरीन ने बताया कि पिता ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते तहरीर दी थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed