फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case against Lapke, reply sought from ADM

Agra News: लपके पर मुकदमा, एडीएम से जवाब तलब

Mon, 19 Feb 2024 02:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Case against Lapke, reply sought from ADM
अमेरिका के राजदूत एरिक माइकल गार्सेटी को फतेहपुर सीकरी घुमाने वाले लपके शादाब के विरुद्ध वीआईपी सहायक हरि सिंह की तहरीर पर धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रोटोकॉल में लापरवाही से वीआईपी की सुरक्षा के लिए भी खतरा हो सकता था। जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने मामले में एडीएम प्रोटोकॉल से जवाब तलब किया है। एसडीएम व तहसीलदार से भी जवाब मांगा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को अमेरिका के राजदूत परिवार सहित आगरा घूमने आए थे। प्रोटोकॉल में एसडीएम किरावली दिव्या सिंह व तहसीलदार देवेंद्र प्रताप सिंह की ड्यूटी थी। दोनों अधिकारी नहीं गए। अधीनस्थ नायब तहसीलदार चर्चिता को भेजा। अमेरिकी राजदूत के लिए गाइड नियुक्त नहीं था। व्हीलचेयर पर पर्यटकों को घुमाने वाले शादाब ने गाइड बनकर राजदूत व उनके परिवार को स्मारक घुमाया। शादाब गाइड नहीं है। वह एक घंटे वीवीआईपी परिवार के साथ रहा। अधिकृत गाइडों की आपत्ति के बाद मामला खुलने पर रविवार को एक तरफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, दूसरी तरफ डीएम ने प्रोटोकॉल में लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एडीएम प्रोटोकॉल शेरी से जवाब-तलब किया है। एसडीएम व तहसीलदार से जवाब मांगा है।
विज्ञापन




कमीशन के लिए सुरक्षा से खिलवाड़

- ताजमहल, फतेहपुर सीकरी व आगरा किला पर वीआईपी से कमीशन का खेल चल रहा है। वीआईपी को खरीदारी कराने, गाइड व फोटोग्राफी के नाम पर दलाल कमीशन लेते हैं। पुलिस, प्रशासन के अलावा पर्यटन व एएसआई कर्मचारियों पर भी मिलीभगत के आरोप लगते हैं। पूर्व में ताजमहल पर अमेरिकी सचिव, वियतनाम के रक्षामंत्री और अल सेल्वाडोर के 36 राजनयिकों के दल की सुरक्षा में लपके सेंध लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed