फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case against Ansal Group and Rajdarbar Builder know whole matter

यूपी: अंसल ग्रुप और राजदरबार बिल्डर के खिलाफ मुकदमा, जानें पूरा मामला

Sat, 02 Dec 2023 01:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Dec 2023 01:28 PM IST
सार

अंसल ग्रुप और राजदरबार बिल्डर पर गांव सुनारी और जऊपुरा में जमीन लेकर विकसित भूखंड नहीं देने का आरोप है।  ग्रुप के निदेशकों सहित 14 के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। 
 

विज्ञापन
Case against Ansal Group and Rajdarbar Builder know whole matter
शाहगंज थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में अंसल और राज दरबार ग्रुप के निदेशकों सहित 14 के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


एवन लैंड सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर मुकेश कुमार अग्रवाल ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। इसमें लिखा कि उनकी कंपनी का वर्ष 2012 में अंसल प्राॅपर्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के बीच एक एग्रीमेंट हुआ। इसके तहत उनकी जितनी भूमि अंसल एपीआई को उपलब्ध करानी थी, बदले में उतने ही विकसित भूखंड अंसल को उनकी कंपनी को देने थे।
विज्ञापन


उन्होंने 35288 वर्ग मीटर जमीन की रजिस्ट्री कर दी। अंसल ग्रुप ने वर्ष 2013 में 14522 वर्ग मीटर भूखंड ही आवंटित किया। इनमें से कुछ भूखंड विकसित भी नहीं थे। कई प्लाॅटों की जमीन ही नहीं खरीदी। इस पर उन्होंने वर्ष 2016 में देवप्रिय दास, सुशील अंसल, प्रवण अंसल, योगेश गावा, विनय यादव, 3-4 अज्ञात के खिलाफ थाना हरीपर्वत में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। यह केस कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी जमानत पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मई 2022 में उन्हें दी गई जमीन से 10611 वर्ग मीटर जमीन का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट अंसल एपीआई के अधिकृत प्रतिनिधि देवेंद्र कुमार अग्रवाल ने राजदरबार हर्बल के डायरेक्टर सोहन सिंह आदि की सहमति निर्देश पर अरुण गुप्ता ने रजिस्टर्ड विक्रय इकरारनामा कर दिया। मुकेश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई। राजदरबार बिल्डर को जमीन खरीद की जानकारी थी। इसके बावजूद उन्होंने जमीन खरीद ली।


मुकदमे में अंसल भवन, कस्तूरी मार्ग, नई दिल्ली निवासी सुशील अंसल, प्रणव अंसल, अनूप सेठी, जगत चंद्रा, संदीप कोहली, सतीश चंद, मथुरा के शीतला घाटी, घिया मंडी निवासी देवेंद्र अग्रवाल, नई दिल्ली निवासी वासुदेव गर्ग, अमिता गर्ग, राधिका गर्ग, सोहन, धीरेंद्र, अरुण गुप्ता, नीरज कुमार को नामजद किया गया। मुकदमा धोखाधड़ी, कूटरचना और आपराधिक साजिश की धारा में लिखा गया। पुलिस विवेचना कर रही है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - यूपी: फेसबुक-इंस्टाग्राम पर महिला की तस्वीर, आगे लिखा था कुछ ऐसा....; दहशत में है पूरा परिवार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed