फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber criminals are harassing woman and her family in Agra

यूपी: फेसबुक-इंस्टाग्राम पर महिला की तस्वीर, आगे लिखा था कुछ ऐसा....; दहशत में है पूरा परिवार

Sat, 02 Dec 2023 01:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Dec 2023 01:23 PM IST
सार

फेसबुक-इंस्टाग्राम पर महिला की तस्वीर लगाकर कुछ ऐसा लिखा गया, जिसे देख पीड़िता ही नहीं पूरा परिवार दहशत में है। साइबर अपराधी की हरकत के बारे में पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की है। 
 

विज्ञापन
Cyber criminals are harassing woman and her family in Agra
woman crime demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा में साइबर अपराधी एक महिला और उसके परिवार को परेशान कर रहे हैं। एप से लोन लेने का दावा कर धमका रहे हैं। रकम की मांग कर रहे हैं। ऐसा नहीं करने पर फेसबुक-इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल कर दिए। इन पर वांटेड भी लिख दिया। इससे पीड़ित परिवार परेशान हैं। उन्होंने डीसीपी सिटी से गुहार लगाई। मामले में साइबर सेल को जांच दी गई है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली हैं। वह शुक्रवार दोपहर को डीसीपी सिटी सूरज राय के आफिस पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि आपने लोन लिया था। इसे चुकाया नहीं है। इस पर उन्होंने लोन लेने से मना किया। उनसे कहा गया कि एप से लोन लिया था। आपने परमिशन दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद रकम मांगी गई। महिला ने फोन काट दिया। बाद में उनके परिवार के अन्य लोगों पर कॉल आने लगे। उन्हें बदनाम किया जाने लगा। पीड़िता ने बताया कि काॅल करने वाले युवक और युवती अभद्रता करते हैं। गालीगलौज करते हैं। इससे वो परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें कुछ दिन पहले पता चला कि फेसबुक और सोशल मीडिया पर उनकी फोटो डाली गई है। इस पर वांटेड लिख दिया गया है। इससे वो तनाव में आ गईं। साइबर अपराधियों ने मोबाइल की मदद से फोटो और गैलरी को काॅपी कर लिया है। इससे फोटो लेकर परिचितों को भेज रहे हैं। उन्हें काॅल भी कर रहे हैं।


उन्होंने डीसीपी को बताया कि उन्होंने कोई लोन नहीं लिया था। इसके बावजूद यह कैसे हो रहा है। डीसीपी सिटी ने बताया कि मामला साइबर धोखाधड़ी का है। इसमें साइबर सेल को जांच दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -  यूपी: शादी के चार माह बाद प्यार की खातिर छोड़ा पति का साथ, प्रेमी भी निकला फरेबी; जहर देकर किया कत्ल

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed