फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case against 11 vendors for adulteration in food items

खाद्य पदार्थों में मिलावट पर 11 विक्र्रेताओं के खिलाफ मुकदमा

Thu, 25 Aug 2022 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Case against 11 vendors for adulteration in food items
मैनपुरी। खाद्य पदार्थों में मिलावट करने पर 11 विक्रेताओं के खिलाफ अलग-अलग न्यायालयों में मुकदमा दायर किया गया है। इनसे लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने जांच में फेल हो गए। चार विक्रेताओं के विरुद्ध अपर मुख्य दंडाधिकारी प्रथम के न्यायालय में और सात के विरुद्ध अपर जिलाधिकारी न्यायालय में मुकदमा दायर किया गया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने में से 11 जांच में फेल हो गए थे। चार में हानिकारक तत्व पाए गए थे। मिलावट ऐसी थी जो मानव शरीर के लिए हानिकारक मानी गई। चारों विक्रेताओं के विरुद्ध शासन की अनुमति के बाद अपर मुख्य दंडाधिकारी न्यायालय में मुकदमा दायर किया गया है। वहीं सात नमूने जांच में अधोमानक थे। इनमें मिलावट तो की गई थी लेकिन वह मानव शरीर के लिए हानिकारक नहीं थी। इसके लिए सभी सात विक्रेताओं के विरुद्ध अपर जिलाधिकारी न्यायालय में मुकदमा दायर किया गया है।
विज्ञापन

इन विक्रेताओं पर दायर हुए मुकदमे
-करन सिंह, सलेमपुर, फतेहाबाद खोआ में दूसरे घी की मिलावट।
-शिव कुमार, दलेलनगर, सॉस में सिंथेटिक रंग की मिलावट।
-शौकीन, अब्बास नगर फिरोजाबाद, कचरी में रंग मिल मिलावट।
-शौकीन, अब्बास नगर फिरोजाबाद, कचरी में रंग की मिलावट।
-रवींद्र सिंह, नगला मीर, दूध में पानी की मिलावट।
-बृजकिशोर, दरीबा, हल्दी पाउडर, नियमों का उल्लंघन।
-कईमुद्दीन, कुसमरा, टॉफी, लेवल की कमी।
-कईमुद्दीन, कुसमरा, टॉफी, लेवल की कमी।
-वीरेंद्र कुमार, नगला खुनी, बर्फी में मिलावट।
-अनुज कुमार, नगला खुनी, लड्डू में मिलावट।
-अभिषेक, चौथियाना, मुनक्का, लेवल में कमी।
नोट: प्रथम चार के विरुद्ध अपर मुख्य दंडाधिकारी न्यायालय में मुकदमा दायर किया गया है वहीं अन्य के विरुद्ध अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में मुकदमा दायर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो भी नमूने जांच रिपोर्ट में फेल पाए गए थे, उनके विक्रेताओं के खिलाफ मुकदमे दायर किए गए हैं। कुल 11 मुकदमे दायर किए गए हैं।
-डॉ. टीआर रावत, सहायक आयुक्त द्वितीय (खाद्य)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed