{"_id":"628fc8045c889a14201a3e3a","slug":"cartoos-kand-tundla-news-agr5348579170","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारतूस कांड : एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारतूस कांड : एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारतूस कांड : एक और आरोपी गिफ्तार
अब तक सरगना सहित छह पकड़े जा चुके हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला(फिरोजाबाद)। कारतूस तस्करी कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पांच कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी गैंग के सरगना प्रतीक सक्सेना से कारतूस खरीदकर बेचता था। पूरे मामले में अब तक छह आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
टूंडला रेलवे स्टेशन पर 22 अप्रैल को राजकीय रेलवे पुलिस ने फिरोजाबाद के कारतूस तस्कर दो सगे भाई सादाब व सुल्तान को 700 कारतूस सहित गिरफ्तार कर किया था। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे आरोपी गिरफ्तार किए जा रहे हैं। बुधवार रात करीब नौ बजे जीआरपी ने गैंग में शामिल एक और आरोपी आकिब अल्वी निवासी शालीमार गार्डन, थाना साहिबाबाद, गाजियाबाद को टूंडला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात से गिरफ्तार कर किया है। उसके पास से पांच कारतूस बरामद हुए हैं। एसआई जवाहरलाल शर्मा का कहना है कि अभी कारतूस कांड में अन्य आरोपियों की तलाश है। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।