फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Carelessness of quacks proved costly, two including a child died

Agra News: झोलाछापों की लापरवाही पड़ी भारी, बालक समेत दो की मौत

Mon, 21 Oct 2024 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 21 Oct 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Carelessness of quacks proved costly, two including a child died
कासगंज। पटियाली एंव सिढ़पुरा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर झोलाछापों की लापरवाही से ग्रामीण व बालक की मौत हो गई। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

पटियाली के गांव ककराला निवासी बच्चन सिंह (60) के शुक्रवार को सिर में दर्द हो रहा था। उसके भाई मुन्नालाल ने बताया कि उसे हंसनगर निवासी झोलाछाप विजेंद्र के यहां उपचार के लिए ले गए। उनका आरोप है कि बच्चन सिंह के उसने गलत इंजेक्शन लगा दिया। उपचार में लापरवाही से उसकी मौत हो गई। परिजन ने उसकी मौत की शिकायत पुलिस से की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, सिढ़पुरा के गांव थानपुर कुलवारा निवासी अवनीश (10) पुत्र सत्यवीर के शनिवार की रात पेट में दर्द हो रहा था।
विज्ञापन

परिजन उसे पड़ोस के गांव सेमरा मोर्चा झोलाछाप श्यामवीर के यहां ले गए। श्यामवीर ने बालक का उपचार किया। हालत में सुधार न होने पर परिजन वहां से सिढ़पुरा कस्बा में निजी अस्पताल लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के तहेरे भाई ने झोलाछाप पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। बालक मौत की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। सिढ़पुरा कोतवाली निरीक्षक राधेश्याम में बताया कि परिजन की शिकायत पर बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed