फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Careless personnel will be punished in revision work

Agra News: पुनरीक्षण कार्य में लापरवाह कर्मियों पर गिरेगी गाज

Sun, 24 Nov 2024 05:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 24 Nov 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Careless personnel will be punished in revision work
कासगंज/सहावर। विसीधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर शनिवार को सभी बूथों पर विशेष दिवस का आयोजन किया गया। विशेष दिवस के मौके पर कमिश्नर चैत्रा वी ने जिले के बूथों पर पहुंचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों व बीएलओ को दिए।
विज्ञापन


कमिश्नर चैत्रा वी ने डीएम मेधा रूपम के साथ बूथों का भ्रमण किया। उन्होंने कासगंज विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भिटौना बूथ संख्या 148,149 पर कार्यों का निरीक्षण किया। वहीं अमांपुर विधानसभा के कंपोजिट विद्यालय सहावर बूथ संख्या 87, 88, 89 व 90 के अलावा पटियाली क्षेत्र के मतदेय स्थल 169 प्राथमिक विद्यालय अलीपुर दादर पर पहुंचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया, साथ ही बूथ पर मौजूद बीएलओ से अब तक भरे गए फार्मों के साथ डोर टू डोर सर्वे की स्थिति को जानी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बोली 1 जनवरी 2025 को जो भी युवा 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, उनका नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही जो लोग मर चुकें हैं, या जो बाहर रह रहे हैं उनका नाम सूची से हटाया जाए। उन्होंने बीएलओ कोश्देश दिया कि मतदाता पुनरीक्षण विशेष अभियान दिवस पर सभी बूथ खुले रहने चाहिए और मतदाता पुनरीक्षण कार्य को निष्पक्ष एवं सुचारू ढंग से संपन्न कराया जाए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अंजली गंगवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed