{"_id":"6835443f3526e92a610a53de","slug":"careful-who-eat-paan-and-gutkha-fine-for-spitting-in-agra-2025-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पान, गुटखा खाने वाले हो जाएं सावधान! आगरा में थूकने पर जुर्माना, नगर निगम ने शुरू किया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पान, गुटखा खाने वाले हो जाएं सावधान! आगरा में थूकने पर जुर्माना, नगर निगम ने शुरू किया अभियान
Tue, 27 May 2025 10:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 27 May 2025 10:19 AM IST
सार
पान मसाले खाते हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं। अब कहीं भी पीक मारने से पहले सोच लें। क्योंकि यदि पकड़े गए तो नगर निगम की टीम जुर्माना वसूल करेगी।
विज्ञापन
थूकने पर जुर्माना
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में सड़क पर पान मसाला खाकर पीक मारी तो तत्काल जुर्माना भरना होगा। पीक मारने वालों और सड़क पर टॉयलेट करने वालों के खिलाफ नगर निगम मंगलवार से अभियान चलाएगा। इसे रेड और यलो स्पॉट सफाई अभियान नाम दिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि जागरूक करने के बाद भी कई लोग शहर में पान-तंबाकू, मसाले की पीक मारकर और पेशाब कर गंदगी फैला रहे हैं। नगर निगम मंगलवार को अभियान चला कर क्लीनिंग एंबुलेंस की सहायता ऐसे स्थानों की सफाई कराएगा। इस दौरान कोई व्यक्ति गंदगी करता पाया गया तो उससे मौके पर ही जुर्माना वसूला जाएगा। नगर निगम क्षेत्र के चारों जोन में स्पॉट क्लीनिंग वैन तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेडस्पॉट-ऐसी जगह जहां लगातार अत्यधिक गंदगी और कचरा फेंकने की समस्या है। लोग पान मसाला आदि थूक कर गंदगी फैला रहे हैं। यलो स्पॉट-ऐसी जगह जहां मध्यम स्तर की गंदगी या कचरा जमा है और पेशाब कर लोग गंदगी को और बढ़ा रहे हैं।