फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cards issued without vaccination in Mainpuri

मैनपुरी: वैक्सीन लगाए बिना ही जारी कर दिए कार्ड, कहा था-बाद में लगवा लेना टीका, आज तक नहीं लगा

Wed, 11 Aug 2021 09:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 11 Aug 2021 09:40 PM IST
सार

गांव लपगमा के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव में एक माह पहले टीकाकरण शिविर लगा था। इसमें कुछ लोगों को वैक्सीन लगाए बिना ही कार्ड जारी कर दिए गए। इन लोगों को आज तक वैक्सीन नहीं लग सकी। ग्रामीणों ने शीघ्र वैक्सीन लगवाने की मांग की।
 

विज्ञापन
Cards issued without vaccination in Mainpuri
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

यूपी के मैनपुरी में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में विभाग की पोल खोल दी है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग ने गांव लपगमा में कई ग्रामीणों को बिना वैक्सीन लगाए ही कार्ड जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन


ग्रामीणों से कहा गया था कि अपने नाम का कार्ड बनवा लो और रजिस्टर में नाम दर्ज करा लो, वैक्सीनेशन बाद में करा लेना। उसके बाद से आज तक उन्हें वैक्सीन नहीं लगी है। 
विज्ञापन


ग्रामीण कार्ड लिए घूम रहे हैं, 12 से ज्यादा लोग बुधवार को ही सामने आए हैं। आपको बता दें कि गांव लपगमा के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव में एक माह पहले टीकाकरण शिविर लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कुछ लोगों को वैक्सीन लगाए बिना ही कार्ड जारी कर दिए गए। इन लोगों को आज तक वैक्सीन नहीं लग सकी। ग्रामीणों ने शीघ्र वैक्सीन लगवाने की मांग की।
 

टीके की जानकारी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता और केंद्रों पर पहुंच रहे लोगों की नाराजगी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सीएमओ ने जिले के सभी नौ विकास खंड और नगर क्षेत्र के लिए नोडल और उप नोडल अधिकारी नियुक्ति किए। वैक्सीन की उपलब्धता की जानकारी अब नोडल और उप नोडल अधिकारियों से ली जा सकेगी। 

सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के जिले में वैक्सीन की आपूर्ति अनिश्चित है। वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार ही केंद्रों का संचालन होता है। कौन सा केंद्र कब बंद है और कब खुला है? आदि जानकारी अब नोडल और उपनोडल अधिकारी से ली जा सकेगी। सीएमओ ने सभी नोडल और उपनोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र के लोगों को वैक्सीन उपलब्धता और केंद्र संचालन की जानकारी प्रदान करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed