{"_id":"61818914aa9d59428a435942","slug":"car-tire-burst-collided-with-loading-tempo-four-injured-tundla-news-agr513578754","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का टायर फटा, लोडिंग टेंपो से टकराई, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार का टायर फटा, लोडिंग टेंपो से टकराई, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। हाईवे पर सत्कार मैरिज होम के सामने कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे लोडिंग टेंपो से टकरा गई। हादसे में एक बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराने के बाद घर भेज दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव उलाऊ खेड़ा निवासी कमलेश मंगलवार सुबह परिवार के साथ कार से अपनी बहन की सास के निधन पर शोक व्यक्त करने खंदौली के जटोई गया था। लौटते समय करीब साढ़े तीन बजे आगरा रोड स्थित सत्कार मैरिज होम के सामने कार का टायर अचानक से फट गया और कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे लोडिंग टेंपो से टकरा गई।
हादसे में कमलेश देवी, सुदामा देवी और एक बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां से गंभीर रूप से घायल कमलेश और सुदामा को जिला अस्पताल रेफर किया गया। थाना प्रभारी राजेश पांडेय का कहना है कि हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा है।