{"_id":"60e82fac8ebc3ebb491ffc16","slug":"car-sell-increased-during-corona-virus-infection-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में बढ़े कार के खरीदार: दूसरी लहर में संक्रमण से हुई मौतों के बाद बचाव के लिए निजी कार की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में बढ़े कार के खरीदार: दूसरी लहर में संक्रमण से हुई मौतों के बाद बचाव के लिए निजी कार की खरीदारी
Sat, 10 Jul 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:02 AM IST
सार
दूसरी लहर में संक्रमण से हुई मौतों के बाद लोगों ने बचाव के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जगह निजी कार को महत्व दिया। संक्रमण की पाबंदियों के बाद भी ऑटोमोबाइल बाजार में वाहनों की खरीद का ग्राफ बढ़ गया।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कार लोगों की प्राथमिकता बन गई है। दूसरी लहर में भले ही लोगों की आमदनी कम हुई हो मगर शहर के लोगों का रुझान कार के प्रति बढ़ा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल कार के खरीदार तीन गुना बढ़े हैं। एक अप्रैल से आठ जुलाई तक 2406 कारों की बिक्री हो चुकी हैं। पिछले साल महज 761 कार ही खरीदी गई थीं।
विज्ञापन
दूसरी लहर में संक्रमण से हुई मौतों के बाद लोगों ने बचाव के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जगह निजी कार को महत्व दिया। संक्रमण की पाबंदियों के बाद भी ऑटोमोबाइल बाजार में वाहनों की खरीद का ग्राफ बढ़ गया। एआरटीओ (प्रशासन) अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस तिमाही कारों की बिक्री में इजाफा हुआ है। यह पिछले साल से तीन गुना से ज्यादा है। दोपहिया वाहनों की बिक्री भी पहले से बढ़ गई है।
विज्ञापन
परिवार की सुरक्षा को खरीदी गाड़ी
कमला नगर के मोहित जैन ने बताया कि वह फैक्ट्री जाने के लिए पहले से कार इस्तेमाल करते हैं। परिवार के लिए दूसरी कार खरीदी है, जिससे कि बाहर जाने पर परिजन भीड़ से बच सकें।
विज्ञापन
संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी
खंदौली के राजकुमार ने बताया कि शहर तक आवागमन के लिए कार खरीदी है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करने में खतरा महसूस होता था। हमने तो टीका लगवा लिया मगर बच्चों की सुरक्षा को कार खरीदी। छोटी दूरी पर आने जाने में सहूूलियत मिली है।
सुरक्षा का अहसास कराती है कार
फतेहाबाद रोड के सुमित ने बताया कि वह दो साल से कार खरीदने की सोच रहे थे, लेकिन संक्रमण की दूसरी लहर के बाद कार खरीद ली। अपनी गाड़ी से घूमने के साथ ही सुरक्षा का अहसास भी रहता है।
आरटीओ में दर्ज कराए गए वाहन
एक अप्रैल से 8 जुलाई 2021 एक अप्रैल से जुलाई 2020 तक
मोटर कार -2406 671
मोटरसाइकिल, स्कूटर-13659 8863
थ्री व्हीलर गुड्स -99 133
थ्री व्हीलर पैसेंजर-44 57
ई रिक्शा 79 71
खंदौली के राजकुमार ने बताया कि शहर तक आवागमन के लिए कार खरीदी है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करने में खतरा महसूस होता था। हमने तो टीका लगवा लिया मगर बच्चों की सुरक्षा को कार खरीदी। छोटी दूरी पर आने जाने में सहूूलियत मिली है।
सुरक्षा का अहसास कराती है कार
फतेहाबाद रोड के सुमित ने बताया कि वह दो साल से कार खरीदने की सोच रहे थे, लेकिन संक्रमण की दूसरी लहर के बाद कार खरीद ली। अपनी गाड़ी से घूमने के साथ ही सुरक्षा का अहसास भी रहता है।
आरटीओ में दर्ज कराए गए वाहन
एक अप्रैल से 8 जुलाई 2021 एक अप्रैल से जुलाई 2020 तक
मोटर कार -2406 671
मोटरसाइकिल, स्कूटर-13659 8863
थ्री व्हीलर गुड्स -99 133
थ्री व्हीलर पैसेंजर-44 57
ई रिक्शा 79 71