फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   car robbery on highway

हाईवे पर कार लूट का प्रयास

Fri, 20 Dec 2019 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
car robbery on highway
फिरोजाबाद हाईवे पर शुक्रवार शाम बोलेरो सवार बदमाशों ने कार सवार को लूटने की कोशिश की शोरगुल पर एकत्रित लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया तथा पुलिस के हवाले किया है। वहीं अन्य बदमाश बोलेरो सहित फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन

सांवली के कासमपुर निवासी रूपेश कुमार अपनी कार से बृहस्पतिवार दोपहर करीब पौने तीन बजे औरैया से आगरा लौट रहे थे। कार में उनके साथी खुशनुद निवासी गांव बुढ़ाना, शामली, कंदरतुल्ला निवासी हुसैनपुर, थाना बुढ़ाना, शामली, शामआलम निवासी शिवाल खास, मोहल्ला व्यापारयार, मेरठ सवार थे। उनकी कार हजरतपुर के निकट पहुंची तभी बोलेरो सवार बदमाशों ने पीछा किया तो उन्होंने अपनी कार दौड़ा दी, किंतु बदमाशों ने टूंडला टोल प्लाजा से पूर्व बोलेरो को आगे निकालते हुए कार के आगे लगा दिया और उन्हें लूटने की कोशिश की।
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए और एक बदमाश को पकड़ लिया। इस दौरान उसके दो साथी बोलेरो सहित फरार हो गए। पकड़े गये बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गये बदमाश ने अपना नाम राधा किशन यादव निवासी कुर्रीकूपा थाना लाइनपार बताया है। इसके साथ ही उसने अपने साथियों के नाम सचिन थाना लाइनपार व पवन शर्मा बताया है। पुलिस ने रूपेश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed