फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car riders ran away with mobile

Agra News: मोबाइल लेकर भाग गए कार सवार

Tue, 13 Jun 2023 10:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 13 Jun 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Car riders ran away with mobile
मोबाइल लेकर भाग गए कार सवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र में कार की डेकोरेशन के बारे में जानकारी लेने आए कार सवार तीन लोग दुकानदार का मोबाइल लेकर भाग गए। काफी तलाश करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।
थाना क्षेत्र के पुराना बाजार निवासी अमित सैनी बाजार में गाडिय़ों की सजावट आदि का कार्य करता है। बताया कि सोमवार की सुबह करीब सात बजे एक स्विफ्ट कार सवार तीन लोग दुकान पर आए। उन लोगों ने कहा कि उन्हें गाड़ी की सजावट करवानी है। उसे डिजाइन दिखाने के लिए कहा, अमित ने अपना मोबाइल कार सवारों को दे दिया और कहा कि वह इसमें देख कर डिजाइन पसंद कर लें। इस दौरान अमित अन्य कार्य में व्यस्त हो गया। तभी मौका पाकर कार सवार युवक उसका मोबाइल लेकर वहां से भाग गए।
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार ने काफी दूर तक कार सवारों की तलाश की। लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। थाने पहुंचे पीड़ित ने बताया कि मोबाइल के कवर के अंदर तीन हजार रुपये भी रखे हुए थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed