{"_id":"68b87d5d58f701421b02acd9","slug":"car-rider-threw-medicines-on-crossroad-2025-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: चाैराहे पर दवाएं फेंक गया कार सवार...औषधि विभाग की टीम ने की जब्त, जांच के लिए भेजे नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चाैराहे पर दवाएं फेंक गया कार सवार...औषधि विभाग की टीम ने की जब्त, जांच के लिए भेजे नमूने
Wed, 03 Sep 2025 11:09 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:09 PM IST
सार
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में कार सवार दवाएं फेंक गया। जानकारी पर औषधि विभाग की टीम पहुंच गई। दवाओं को जब्त कर लिया गया है। जांच के लिए नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन
सड़क पर फेंकी दवाएं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में नकली दवा मामले की जांच के बीच सिकंदरा के लेबर चौक में कार सवार दवाओं को फेंक गया। जानकारी पर औषधि विभाग की टीम ने इनको जब्त कर लिया है। जांच के लिए नमूने भी लिए हैं। कार का नंबर पता चल गया है, पुलिस को इसकी जानकारी दी है।
सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि सिकंदरा के लेबर चौक के पास काफी मात्रा में दवाएं फेंकने की जानकारी आई। इस पर टीम भेजकर जांच कराई तो इसमें सिरप मिले हैं। जांच करने पर से प्रोटीन के सिरप हैं और एक्सपायर्ड हो चुके हैं। जांच करने पर पता चला कि कार में रखकर कोई यहां आया और सिरप फेंक कर चला गया है।
इसका किसी ने वीडियो भी बना लिया था। वीडियो बनाते देख चालक कई सिरप उठाकर भी ले गया। जल्दबाजी में कई सिरप वहीं पड़े रह गए। कार का नंबर का पता चल गया है। सिरप के बैच नंबर, निर्माता कंपनी समेत अन्य जानकारी पर रिपोर्ट बनाई है। जांच के लिए नमूने भी लिए हैं। मामले की जानकारी पुलिस को भी दे दी है।

Trending Videos
झोलाछाप ने नगला पेमा में जलाई थी दवाएं
सहायक आयुक्त औषधि ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को नगला पेमा के जंगलों में दवाएं जलाई थीं। इसकी जांच करने पर रामा मेडिकल स्टोर और रामा क्लीनिक के संचालक झोलाछाप सगे भाई शिव सिंह और पुष्पेंद्र सिंह पकड़े गए थे। इनके खिलाफ थाना में केस दर्ज कराते हुए मेडिकल स्टोर और क्लीनिक बंद कराई थीं। इसके यहां से करीब एक लाख रुपये की दवाएं मिली थीं।
सुखमनि फार्मा की दवाओं की आज होगी जांच
सहायक आयुक्त औषधि ने बताया कि नकली दवा मामले की जांच के दौरान लखनऊ की सुखमनि फार्मा ने औषधि विभाग के नाम से दवाएं भेजी हैं। इनको हे मां मेडिको से खरीदा गया था। इसके संचालक हिमांशु अग्रवाल के जेल जाने के बाद कंपनी ने दवाएं भेजी हैं। इसमें 22 तरह की दवाएं हैं, जिनकी कीमत करीब 10 लाख रुपये है। इसको झांसी गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी में रखा गया है। बृहस्पतिवार को टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।