फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car rams into truck parked on water works flyover in Agra diwali night

Agra News: खड़े ट्रक में घुसी कार, एयरबैग ने बचाई जान, दो की हालत गंभीर

Tue, 25 Oct 2022 12:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Oct 2022 12:26 PM IST
सार

कार में चार लोग सवार थे। कार जैसे ही ट्रक में घुसी तो एयरबैग खुल गए, जिससे कार सवारों की जान तो बच गई, लेकिन वे घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
 

विज्ञापन
Car rams into truck parked on water works flyover in Agra diwali night
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में दिवाली की रात वाटर वर्क्स फ्लाइओवर पर खड़े ट्रक में एक कार पीछे से टकरा गई। कार में लगे एयरबैग खुल गए, जिससे कार में आगे सवार दो लोग बच गए। हालांकि चार लोग घायल हुए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार सुबह तक हादसे वाले वाहनों को नहीं हटाया जा सका।

विज्ञापन

यहां की है घटना 

वाटरवर्क्स फ्लाइओवर पर रामबाग से भगवान टाकीज की ओर जाने वाली लेन में सोमवार रात को एक ट्रक खराब हो गया। इसे चालक सड़क पर खड़ा गया था। इसकी जानकारी पुलिस को भी नहीं थी। हादसा ना हो, उसके लिए कोई संकेत तक भी नहीं लगाया गया था। रात में रामबाग की स्विफ्ट डिजायर कार आ रही थी। उसमें चार लोग सवार थे। अचानक कार ट्रक में घुस गई। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra News: दिवाली की रात आतिशबाजी से 10 जगह लगी आग, दौड़ती रही दमकल

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरबैग खुलने से बच गई जान 

कार चालक और आगे की सीट पर बैठे लोग एयरबैग खुलने से बच गए। हालांकि गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में पीछे की सीट पर बैठे लोग भी घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाईवे पर सुबह तक दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक खड़ा हुआ था। पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed