{"_id":"6727b674089da38dd20cc83d","slug":"car-rams-into-a-canter-on-lucknow-expressway-son-of-a-software-engineer-dies-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कैंटर में घुसी कार, सॉफ्टवेयर इंजीनियर के मासूम बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कैंटर में घुसी कार, सॉफ्टवेयर इंजीनियर के मासूम बेटे की मौत
Sun, 03 Nov 2024 11:14 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (आगरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (आगरा)
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:14 PM IST
सार
जानकारी पर यूपीडा व थाना डौकी पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को इलाज के लिए शहीद नगर स्थित अस्पताल लेकर आए। मगर, चिकित्सक ने अर्नित को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कैंटर में घुसी कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिवाली की छुट्टी मनाकर वाराणसी से गाजियाबाद जा रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कार रविवार सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ओवरटेक करते समय कैंटर में जा घुसी। हादसे में पिता के साथ आगे की सीट पर बैठे 5 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। वहीं दंपती घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेटे की माैत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
मामूरगंज, वाराणसी निवासी संदीप मिश्रा (37) नोएडा में एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह गाजियाबाद में किराये पर रहते हैं। दिवाली पर छुट्टी लेकर अपने पैतृक घर गए थे। रविवार सुबह संदीप पत्नी प्रिया और बेटे अर्नित के साथ कार से वाराणसी से गाजियाबाद जा रहे थे। बेटा अर्नित कार में पिता संदीप के बगल वाली सीट पर बैठा हुआ था। प्रिया पीछे की सीट पर थीं।
विज्ञापन
सुबह तकरीबन 8:30 बजे जैसे ही कार डौकी क्षेत्र पर आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 6 पर पहुंची, आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के दाैरान आगे चल रहे कैंटर में जा घुसी। पुलिस के मुताबिक, हादसा कैंटर की गति अचानक धीमी करने की वजह से हुआ।
विज्ञापन
संदीप ने बचाने का प्रयास किया था। मगर, कैंटर का पिछला हिस्सा उनके बेटे की तरफ टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनका बेटा उछलकर कार की छत से टकरा गया। उसके सिर में चोट लगी। हादसे में संदीप मिश्रा और प्रिया भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी पर यूपीडा व थाना डौकी पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को इलाज के लिए शहीद नगर स्थित अस्पताल लेकर आए। मगर, चिकित्सक ने अर्नित को मृत घोषित कर दिया। संदीप व प्रिया का इलाज चल रहा है। जानकारी पर वाराणसी से परिजन भी पहुंच गए। थाना प्रभारी ने बताया कि कैंटर को पकड़ लिया गया है। दोनों घायलों को परिजन अपने साथ ले गए हैं। बताया गया है कि पांच साल के अर्नित के सीट बेल्ट नहीं लगी थी। वह पिता के पास जिद करके आया था। मां पीछे बैठी थीं। तभी हादसा हो गया। लोगों ने घायलों को निकाला। मगर, अर्नित की जान नहीं बच सकी।