फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   car raili

ताज के साए में कार रैली का रोमांच

Sat, 01 Apr 2017 12:56 AM IST
ताज के साए में कार रैली का रोमांच
ताज के साए में कार रैली का रोमांच Updated Sat, 01 Apr 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
car raili
ताज के साए में कार रैली का रोमांच - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ताजमहल के साए में देश और दुनिया की 86 टीमों के 225 प्रतिभागियों को ताज कार रैली का रोमांच मिला। शुक्रवार को ताज कार रैली प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की। पहली बार रैली में रात में भी कारों ने फर्राटा भरा। शनिवार को चंबल के बीहड़ों में ऊबड़ खाबड़ भरे रास्तों पर कारें दौड़ेंगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को रैली में 60 किमी की दूरी पूरी की गई। होटल से आगरा किला, महताब बाग के पास 11 सिड्डी, फतेहाबाद रोड, शमसाबाद रोड तक यह रैली गई। पहली बार नाइट लेग में गाड़ियां दौड़ीं। इससे पहले शुक्रवार सुबह होटल क्लार्क शिराज में 86 टीमों के 225 प्रतिभागियों को रैली के नियम समझाए गए। सुदेव बरार और हरविजय बाहिया ने रैली के रेगुलेशन रोड बुक से बदलाव और सेफ्टी के बारे में बताया। गाड़ियों की स्क्रू टनी की गई। एमएमएससीआई से मनीष चक्रवर्ती, मानिक मनोचा मौजूद रहे। इस कार रैली में चीफ स्टुवर्ट मूसा शरीफ हैं जो नेविगेटर के रूप में 250 रैली में हिस्सा ले चुके हैं। इस दौरान उपनिदेशक पर्यटन दिनेश कुमार, राजीव गुप्ता, महीपाल सिंह, राममोहन कपूर, प्रशांत जैन, हेमंत जैन, अर्पित अग्रवाल, अमित मित्तल, करन अग्रवाल, अलका बरार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मिडिल ईस्ट से भी आई प्रतिभागी
रैली में लायंस ऑरम की ओर से 14 टीमों ने हिस्सा लिया। इंदौर के सेंट्रल मोटर स्पोर्टस की पांच टीमें आई हैं। इंडियन आयल से आठ टीमें हैं। दो दिव्यांग और सात महिलाओं की भी टीम रैली में शिरकत कर रही है। दोहा से दीपाली प्रधान, भारती रॉय, रोमा सिन्हा, दीपशिखा साहनी इस रैली के लिए खासतौर पर आगरा आई हैं। दीपाली प्रधान कपड़ों की कारोबारी हैं तो भारतीय रॉय ज्वैलरी डिजाइनर हैं। रोमा सिन्हा अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं। दीपशिखा साहनी ब्यूटी कम्पनी की सेंटर हैड हैं। इस रैली में आगरा के 45 लोगों ने हिस्सा लिया है। देश के अन्य शहरों कोलकाता, दिल्ली, इंदौर, चंडीगढ़ , मुंबई, कानपुर की टीमें भी रैली में हैं जो पोर्श, फार्चुनर, पजेरो, होंडा सिटी, थार, जिप्सी, आल्टो और बीएमडब्ल्यू जैसी गाड़ियों के साथ चंबल के बीहड़ों में उतरे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed