{"_id":"5b82bc4442c792466578c07c","slug":"car-owner-fined-for-not-wearing-helmet-while-driving-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का कारनामा, कार में हेलमेट नहीं पहना तो काट दिया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का कारनामा, कार में हेलमेट नहीं पहना तो काट दिया चालान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 27 Aug 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
पुलिस द्वारा भेजे गए चालान की कॉपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में कार चलाने जा रहे हैं तो हेलमेट भी लगा लें। यह हम नहीं बल्कि पुलिस का एक चालान कह रहा है। पुलिस की ओर से एक चार पहिया वाहन स्वामी को भेजे फोटो चालान पर दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहनने का अपराध है।
पुलिस द्वारा भेजे गए चालान पर 100 रुपये शमन शुल्क लगाया गया है, जबकि ई-चालान पर कार का फोटो और नंबर दिया गया है। अब चालान की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इससे पुलिस की फजीहत हो रही है।
कार का चालान बिजलीघर चौराहे पर काटा गया है। गत नौ जुलाई को सेंट्रो कार बिजलीघर आई थी। पुलिस कर्मी ने फोटो खींची। यह कार अयोध्या कुंज, अर्जुन नगर निवासी पियूष उपाध्याय के नाम पर रजिस्टर्ड है।

वायरल हुई चालान की कॉपी
चालान घर पहुंचने पर वाहन स्वामी को पता चला। कार का फोटो चालान में लगा है। इसमें धारा लिखने के साथ ही 100 रुपये शमन शुल्क लगाया गया है। वो चालान की कॉपी देखकर हैरत में पड़ गए।
पुलिस का यह चालान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें अपराध के विवरण के रूप में लिखा है कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना। अब यह चालान लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार ने बताया कि लिपिक की भूल से यह गड़बड़ी हुई थी। कार मालिक शनिवार को दफ्तर आए थे, उन्हें सही चालान दे दिया गया था। उन्होंने नो पार्किंग में कार खड़ी की थी। इसलिए 300 रुपये का चालान काटा गया है।

खिंच रहे हैं फोटो
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के पुलिस कर्मी फोटो खींचते हैं। इसके बाद उसे कंप्यूटर में अपलोड किया जाता है। नंबर देखने के बाद पुलिस आरटीओ के एप की मदद से वाहन स्वामी का नाम और पता जानती है।
इसके बाद उसके घर पर फोटो चालान भेज दिया जाता है। एप के माध्यम से वाहन का प्रकार भी पता कर लिया जाता है। पुलिस कर्मी को वाहन स्वामी या चालक का जुर्म बताना होता है।
इसके बाद उसके घर पर फोटो चालान भेज दिया जाता है। एप के माध्यम से वाहन का प्रकार भी पता कर लिया जाता है। पुलिस कर्मी को वाहन स्वामी या चालक का जुर्म बताना होता है।