{"_id":"6602cc901cf9a874440c9bcc","slug":"car-overturns-after-hitting-pole-at-railway-crossing-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-114948-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रेलवे क्रॉसिंग पर खंभे में टकरा कर पलटी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रेलवे क्रॉसिंग पर खंभे में टकरा कर पलटी कार
Tue, 26 Mar 2024 06:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 26 Mar 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
रेलवे क्रॉसिंग पर खंभे में टकरा कर पलटी कार
युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। गांव ललूपुर रेलवे क्राॅसिंग के पास मंगलवार की दोपहर कार अचानक अनियंत्रित होकर रेलवे के खंभे में टकराने के बाद मार्ग पर पलट गई। हादसे में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव ललूपुर निवासी पंकज कुमार दोपहर के समय अपनी कार से भोगांव किसी काम से जा रहा था। कार जब गांव से कुछ दूर रेलवे क्राॅसिंग के पास पहुंची, तभी अचानक चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार लोहे के खंभे से टकराने के बाद मार्ग पर पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोग एकत्र हो गए। कार में फंसे युवक को लोगों ने बाहर निकाला तो पता चला कि वह नशे की हालत में था। हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। इस बीच लोगों ने एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल से गंभीर हालत में युवक को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।