फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   car overturned on Yamuna Expressway, one died five injured

यमुना एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से पलटी कार, दिल्ली निवासी बच्चे की मौत, पांच लोग घायल

Sun, 08 Apr 2018 02:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 08 Apr 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
car overturned on Yamuna Expressway, one died five injured
सड़क हादसा - फोटो : demo pic
एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 106 (वृंदावन कट) पर शनिवार को टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार रेलिंग तोड़ते हुए सर्विस रोड पर जाकर पलट गई। हादसे में बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


आगरा से दिल्ली लौटते वक्त कार सवार हादसे का शिकार हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को काटकर सभी को बमुश्किल निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।

दिल्ली की गुप्ता कालोनी निवासी मुजामिल पुत्र नजीर गुल अपने परिवार के साथ आगरा से घूमकर दिल्ली लौट रहे थे। शनिवार दोपहर एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन-106 (वृंदावन कट) के समीप कार का ड्राइवर साइड का टायर फट गया। 
विज्ञापन

अफगानिस्तान के निवासी बताए जा रहे कार सवार

car overturned on Yamuna Expressway, one died five injured
एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
अनियंत्रित कार को मुजामिल ने काफी संभाला, लेकिन रेलिंग तोड़ते हुए कार नीचे सर्विस रोड पर जाकर पलट गई। चीख-पुकार सुनकर राहगीर दौड़े। 

सूचना पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने कार को काटकर लोगों को निकाला। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि मुजामिल के तीन साल के बेटे मुदाविर की मौत हो गई, जबकि मुजामिल पुत्र नजीर गुल, उसकी पत्नी शहनाज, मां सीमा, बहन तकुवार, पत्नी मौ. आजम, भाई अहमद साहिल घायल हुए हैं। 

सभी को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें दिल्ली ले जाया गया। फिलहाल दिल्ली में रहने वाले कार सवार अफगानिस्तान के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed