फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car of people returning from birthday party collides with tractor, one dead

Agra News: जन्मदिन पार्टी से लौट रहे लोगों की कार ट्रैक्टर से टकराई, एक की मौत

Sun, 11 Feb 2024 05:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 11 Feb 2024 05:03 PM IST
विज्ञापन
Car of people returning from birthday party collides with tractor, one dead
जन्मदिन पार्टी से लौट रहे लोगों की कार ट्रैक्टर से टकराई, एक की मौत
विज्ञापन

- छह लोग गंभीर घायल, एक की हालत गंभीर, गांव अरम सराय के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी

भोगांव (मैनपुरी)। शनिवार की रात एक रेस्टोरेंट पर जन्मदिन की पार्टी करने के बाद वापस लौट रहे दोस्तों की कार अरम सराय के पास ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अन्य का उपचार चल रहा है।

कस्बा बेवर निवासी शिवांशू का शनिवार को जन्मदिन था। देर शाम वह अपने दोस्त गांव बागपुर निवासी 20 वर्षीय हर्ष ठाकुर उर्फ अमित, बेवर निवासी यश गुप्ता, ओम जी, अभिमोहन सूरी, यश दीक्षित और गांव बनकिया निवासी आदित्य दुबे के साथ मैनपुरी एक रेस्टोरेंट में पार्टी करने गया था। पार्टी के बाद रात के समय सभी दोस्त एक्सयूवी कार में बैठ कर वापस घर लौट रहे थे। कार जब थाना क्षेत्र में गांव अरम सराय के पास पहुंची। तभी मार्ग से गुजर रहे एक ट्रैक्टर जिसमें दो ट्रॉली लगी थी ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार सभी दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल से हर्ष और शिवांशू को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।आगरा ले जाते समय हर्ष ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर वापस आ गए। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। शिवांशू की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। हादसे में अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया। मृतक हर्ष के पिता ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed