फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car hits pedestrians on holi festival in Agra 10 injured

Agra: बेकाबू कार की दहशत...राहगीरों को घसीटते ले गया चालक, त्योहार पर मच गई चीख-पुकार; 10 लोग घायल

Fri, 14 Mar 2025 01:04 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 14 Mar 2025 01:04 AM IST
सार

होली पर गुरुवार शाम को एक बार ने दहशत फैला दी। तेज रफ्तार कार ने बेकाबू होकर राहगीरों को चपेट में लिया। 10 लोग घायल हो गए। सूचना देने के एक घंटे बाद पुलिस माैके पर पहुंची।

विज्ञापन
Car hits pedestrians on holi festival in Agra 10 injured
हादसे में घायल युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में गैलाना मार्ग पर बृहस्पतिवार रात बेकाबू फॉर्च्यूनर कार ने करीब 10 लोगों को चपेट में ले लिया। घायल 5 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में घर के बाहर खड़े क्षेत्रीय पार्षद के बेटे सहित 5 लोग भी शामिल हैं। कार ने ठेल-खोखे, राहगीरों के वाहनों में भी टक्कर मारी। दो युवक कार के साथ घिसटते हुए नाले में गिर गए। बाद में कार को मोड़कर चालक ककरैठा की तरफ चला गया। सूचना पर एक घंटे बाद पुलिस के पहुंचने से लोगों में नाराजगी रही। पुलिस को एक नंबर प्लेट मिली है, जिससे आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


घटना रात करीब 9:30 बजे की है। गैलाना रोड पर असोपा हाॅस्पिटल के पास गैलाना निवासी सुमित ने गुलाल, रंग और पिचकारी बेचने के लिए खोखा लगाया था। उन्होंने बताया कि आईएसबीटी के सामने सर्विस रोड की तरफ से एक काले रंग की फॉर्च्यूनर कार आई। उसकी रफ्तार अधिक थी। गैलाना मार्ग से असोपा हाॅस्पिटल की तरफ के तिराहे पर आइसक्रीम विक्रेता अरविंद, पापकाॅर्न विक्रेता, सहित 2-3 सब्जी विक्रेताओं की ठेल लगी थी।
विज्ञापन


कार ने इन ठेलों में टक्कर मार दी। उस समय होली की खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में लोग भी आए थे। लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। चालक ने कार को नहीं रोका। उसने सुमित के खोखे में टक्कर मार दी। यहां पर होलिका दहन के लिए लकड़ी रखी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक इससे बचते हुए गैलाना की तरफ तेजी से चल दिया। इधर भी दो ठेल में टक्कर मार दी। सड़क पर लगे दो ट्री गार्ड तोड़ दिए। बाद में 200 मीटर तक जाने के बाद कार को वापस लाया। क्षेत्रीय निवासी एवं पार्षद विजय सिंह के बेटे पीतम सिंह, पान विक्रेता प्रवेंद्र, साैरभ, संजय और प्रवीन खड़े थे। कार ने सभी को चपेट में लिया।

कार पीतम सिंह और साैरभ को घसीटते हुए ले गई। वो नाले में गिर गए। इसके बाद चालक कार को ककरैठा मार्ग पर ले जाकर भाग निकला। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग जुट गए। वह घायलों को नजदीक ही स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। वहीं राहगीर भी घायल हुए। हालांकि वह देर रात पुलिस के पास नहीं पहुंचे थे। घायलों को अलग-अलग हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस को आने में लगा 1 घंटा
गैलाना निवासी बिजली मैकेनिक लोकेश अपने घर की तरफ जा रहे थे। कार की टक्कर से उनका पेट फट गया। उन्हें क्षेत्र के रहने वाले संजय अस्पताल लेकर गए। वहीं अन्य घायलों को भी लोगों ने किसी तरह अस्पताल पहुंचाया। लोगों ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना तुरंत चाैकी पुलिस को दी गई थी। मगर, पुलिस को आने में एक घंटे से अधिक समय लग गया। किसी के हाथ-पैर की हड्डी टूट गई तो किसी के सिर में चोट लगी। पुलिस ने माैके से गाड़ी की टूटी नंबर प्लेट को कब्जे में लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से कार सवार की पहचान की जा रही है। वह क्षेत्र का ही व्यक्ति बताया गया है।


भागते नहीं तो चली जाती जान
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अगर, समय रहते भागते नहीं तो जान जा सकती थी। जिस समय घटना हुई, उस समय बाजार में भीड़ थी। कार में 4 लोग सवार थे। आशंका है कि वे नशे में थे। कार को तेजी गति से चलाने की वजह से हादसा हुआ। कार मालिक ककरैठा का ही रहने वाला बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed