{"_id":"646a4ff932202d351b0ac727","slug":"car-hit-a-young-man-crossing-the-road-death-mainpuri-news-c-25-1-165007-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सड़क पार कर रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सड़क पार कर रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत
Sun, 21 May 2023 10:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 21 May 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
किशनी।
रविवार की सुबह सड़क पार कर रहे एक युवक को मार्ग से गुजर रही कार ने नैगवां तिराहा के पास टक्कर मार दी। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लोगों की भीड़ होता देख चालक कार छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी सुरजीत प्रजापति (19) नैगवां तिराहा पर खोखा रखे हुए था। खोखा पर वह परचून व चाय समोसा बेचने का काम करता था। रविवार की सुबह वह किसी काम से सड़क की दूसरी ओर जा रहा था। सड़क पार करने के दौरान मार्ग से गुजर रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान चालक मौका पाकर वहां से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।