फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car Falls In Hulwana Drain Mathura-Kosi Two Died

मथुरा: हुलवाना ड्रेन में अनियंत्रित कार गिरी, हादसे में युवक और युवती की मौत

Thu, 07 Jan 2021 11:25 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 07 Jan 2021 11:25 AM IST
विज्ञापन
Car Falls In Hulwana Drain Mathura-Kosi Two Died
हादसाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के गांव बठैन खुर्द के समीप हुलवाना ड्रेन में बुधवार रात एक कार बेकाबू होकर गिर गई। इस हादसे में कार सवार युवक-युवती की मौत हो गई। दोनों एक कार कंपनी के शोरूम में काम करते थे। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। 
विज्ञापन



मिला जानकारी के अनुसार बठैन गेट पर एक शोरूम में हसनपुर होडल निवासी दीपक गुप्ता पुत्र राधेश्याम मैनेजर के पद पर कार्यरत था। बुधवार की शाम को शोरूम में काम करने वाली पार्वती उर्फ दीक्षा पुत्र हुकमचंद निवासी बठैन गेट के साथ कार से किसी काम से कामर की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार गांव बठैन खुर्द के समीप पहुंची तभी अनियंत्रित होकर हुलवाना ड्रेन के गहरे पानी में गिर गई। 
विज्ञापन


डॉ. योगिता हत्याकांड: मृतका के भाई ने दर्ज कराए बयान, अदालत में मौजूद रहा आरोपी डॉ. विवेक
विज्ञापन
विज्ञापन


कार को ड्रेन में गिरी देखकर वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने कार में फंसे युवक-युवती को निकाला। सूचना मिलने पर सीओ जितेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर प्रमोद पंवार, एसआई रामअवतार फोर्स सहित मौके पर पहुंच गए। युवक और युवती को एक नर्सिंग होम में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर प्रमोद पंवार ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed