फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car driven over friends during a minor altercation; one critically injured.

Agra News: मामूली कहासुनी में दोस्तों पर चढ़ा दी कार, एक गंभीर

Wed, 08 Apr 2026 03:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 08 Apr 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Car driven over friends during a minor altercation; one critically injured.
आगरा। थाना एकता क्षेत्र में मामूली कहासुनी में युवक ने अपने दोस्तों पर कार चढ़ा दी। टक्कर से एक की हालत गंभीर है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


बरौली अहीर निवासी उदय ने बताया कि वह 1 अप्रैल को सुबह चार बजे अपने दोस्त धीरज, अनुराग और सतीश के साथ जा रहे थे। रास्ते में अनुराग और सतीश में कहासुनी हो गई। उन्होंने बीचबचाव कराया और सतीश को समझाते हुए थोड़ा आगे सीपी होटल के पास ले गया। इसी दौरान अनुराग ने पीछे से अपनी कार से दोनों को टक्कर मार दी। आरोपी ने धमकी दी है कि उसपर पहले से नौ मामले दर्ज हैं, एक और हो जाएगा तो कोई बात नहीं पर तुम लोगों को देख लूंगा। सतीश निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है,जबकि उदय के हाथों में चोट आई है। थाना अध्यक्ष एकता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed