फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   car crushed one and a half year old girl in mall parking video of accident will shock your heart

दर्दनाक: मॉल की पार्किंग में कार ने डेढ़ साल की बच्ची को कुचल दिया, हादसे का वीडियो देख दहल जाएगा दिल

Sun, 11 Aug 2024 12:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Aug 2024 12:21 PM IST
सार

कॉसमॉस मॉल की पार्किंग में कार ने डेढ़ साल की बच्ची को रौंद दिया। हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद है। हादसे के बाद चालक बच्ची को अस्पताल भी ले गया, लेकिन बच्ची की मौत की खबर मिलते ही फरार हो गया। 
 

विज्ञापन
car crushed one and a half year old girl in mall parking video of accident will shock your heart
कार ने बच्ची को कुचला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के संजय प्लेस स्थित कॉसमॉस मॉल के बेसमेंट की पार्किंग में दर्दनाक हादसा हुआ। सेवानिवृत्त दरोगा की सवा साल की पौत्री को कार ने रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बच्चों के साथ माता-पिता शॉपिंग करने आए थे। रात में पार्किंग से कार निकालते समय सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई। चालक पिता के साथ बच्ची को लेकर अस्पताल तक गया। इसके बाद भाग निकला। पुलिस ने 5 दिन बाद केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गुम्मट, ताजगंज निवासी उदयवीर सिंह थाना एमएम गेट में तैनात थे। वह पिछले वर्ष ही सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि बेटा जयदीप ठाकुर एक ई-वॉलेट कंपनी में मैनेजर है। बेटा 6 अगस्त की शाम 7 बजे बहू सोनी, 10 वर्षीय पौत्र कृषभ और सवा साल की पौत्री रुद्रिका के साथ कॉसमॉस मॉल गया था। उन्होंने अपनी कार बेसमेंट की पार्किंग में लगाई। रात करीब 10:15 बजे शॉपिंग के बाद कार में जयदीप और सोनी सामान रखने लगे।

विज्ञापन


 

पौत्र और पौत्री पास ही खड़े थे। तभी फिरोजाबाद नंबर की एक कार आई, उसने पौत्री को टक्कर मार दी। दोनों पहिये उसके ऊपर से निकल गए। चीख सुन सोनी दौड़ीं। खून से लथपथ देख उनकी चीख निकल गई। लोगों ने हादसा करने वाली कार को रोक लिया।
 

जयदीप, आरोपी कार चालक के साथ ही बेटी को दीवानी स्थित अस्पताल ले गए, जहां उतारकर चालक भाग गया। बेटी को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। इस पर वो बेटी को देहली गेट और सिकंदरा स्थित अस्पताल ले गए, सभी ने उसे मृत बताया। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि कार का नंबर मिल गया है। उसमें कौन सवार था? इसकी जानकारी के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जाएंगे।

विज्ञापन

सीसीटीवी देख बिलख पड़े जयदीप

जयदीप ने बताया कि उन्हें लग रहा था कि हादसा कार को बैक करने के दौरान हुआ है। इस वजह से पुलिस से शिकायत नहीं की। पोस्टमार्टम भी नहीं कराया। अंतिम संस्कार कर दिया। शुक्रवार को उन्होंने मॉल से सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकलवाए। इसमें पता चला कि कार ने सामने से बच्ची को रौंदा है।

नजर आया कि बेटी और बेटा पार्किग में खड़े थे। बेटी बेटे से अलग हो जाती है, तभी एक कार आती है। उसे आगे से टक्कर मारती है। चालक उसके ऊपर से दोनों पहिये निकाल देता है। बेटी की मौत का फुटेज देख वह बिलख पड़े। थाने पहुंचकर कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed