फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car Crashed Into Roadways Bus On Innerring Road Two Youths Died

आगराः इनर रिंग रोड पर बेकाबू कार रोडवेज बस में टकराई, दो युवकों की मौत

Wed, 06 May 2020 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 06 May 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Car Crashed Into Roadways Bus On Innerring Road Two Youths Died
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
इनर रिंग रोड टोल प्लाजा के पास सोमवार रात जैतपुर से नोएडा जा रहे दो दोस्तों की कार बेकाबू होकर पीछे से रोडवेज बस में टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार दोनों युवक पंकज और शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। कार के अगले के हिस्से में आग भी लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाई।
विज्ञापन


जैतपुर के गांव सूरा का पुरा के निवासी पंकज (28) पुत्र मुरारीलाल गांव के ही अपने दोस्त शिव सिंह पुत्र रामकुमार के साथ कार से नोएडा जा रहे थे। सोमवार की रात करीब 11:30 बजे इनर रिंग रोड टोल प्लाजा पर आगे चल रही कौशांबी डिपो की बस में उनकी कार जा घुसी। पुलिस के मुताबिक कार की रफ्तार इतनी तेज थी की कार का आगे का आधा हिस्सा बस में जा घुसा। साथ ही कार में आग लग गई। 
विज्ञापन


हादसा इतना भयानक था कि कार में आगे बैठे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सिर के दो हिस्से हो गए थे। पुलिस ने बमुश्किल शवों को बाहर निकाला। वहीं हादसे के बाद बस का चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के चाचा भागीरथ पुत्र माखन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौकी इंचार्ज छलेसर विमल कुमार ने बताया की हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हुई है। हादसा कार की तेज रफ्तार के कारण होना बताया जा रहा है। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे यह हादसा हुआ है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed