Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car collides with tree, two injured

Agra News: पेड़ से टकराई कार, दो घायल

Tue, 24 Oct 2023 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 24 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Car collides with tree, two injured
मैनपुरी। थाना किशनी क्षेत्र में सोमवार की रात एक कार पेड़ से टकरा गई। कार में सवार चाचा-भतीजे घायल हो गए। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजन उनको उपचार के लिए कन्नौज ले गए।
विज्ञापन


कन्नौज के नजरापुर निवासी रामनरेश सिंह सोमवार की रात अपनी रिश्तेदारी में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कार से भतीजे आशू के साथ जा रहे थे। कार आशू चला रहा था। रात करीब नौ बजे जब वह कार लेकर थाना किशनी क्षेत्र में ऊंचा इस्लामाबाद के पास पहुंचा। तभी खेत से अचानक सड़क पर आए गोवंश से बचने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। कार की गति तेज होने के कारण दोनों को गंभीर चोटें आई। पीछे आ रहे दूसरे वाहन सवारों ने घायलों के परिजन को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन घायलों को उपचार के लिए कन्नौज ले गए।
विज्ञापन


---------

बाइक फिसलने से दो घायल

मैनपुरी। धारऊ बाईपास मार्ग पर सोमवार की शाम बाइक फिसलने से दो युवक घायल हो गए। एटा के सकीट के रहने वाले प्रमोद सोमवार की देर शाम अपने मित्र सतीश के साथ शीतला मंदिर से वापस गांव जा रहे थे। सतीश बाइक चला रहा था। दोनों बाइक सवार जब धारऊ बाईपास पर नगरिया चौराहे के पास पहुंचे तभी अचानक बाइक फिसलने से दोनों गिरकर घायल हो गए निजी चिकित्सक से प्राथमिक उपचार कराने के बाद दोनों अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed