फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car collides with bundle of nets on Agra-Lucknow Expressway woman and innocent girl killed

UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जालियों के बंडल से टकराई कार, महिला और मासूम बच्ची की मौत, तीन घायल

Tue, 14 May 2024 01:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 May 2024 01:36 PM IST
सार

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। बताया गया है कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर साइड से लगाने के लिए लोहे की जालियां फेंकी जा रहीं थीं। इस दौरान आ रही कार एक जाली की चपेट में आ गई, जिसकी वजह से कार पलट गई। कार सवार  महिला और मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों के घायल होने की सूचना है।

विज्ञापन
Car collides with bundle of nets on Agra-Lucknow Expressway woman and innocent girl killed
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जालियों के बंडल से टकराई कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना डौकी क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लोहे की जालियां के बंडल में टकराने से कार हादसे का शिकार हो गई। एक्सीडेंट में महिला और मासूम बच्ची  की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब कार चालक रवि गुप्ता पुत्र सर्वेश गुप्ता निवासी विष्णुगढ़ रोड छिबरामऊ साथ में पत्नी ज्योति, साली राधा, पुत्री राधा छह वर्ष कन्नौज से दिल्ली एक रिश्तेदारी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही थाना डौकी क्षेत्र के अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के किलोमीटर आठ पर पहुंचे, तो एक्सप्रेस वे पर लोहे की जाली के बंडल से उनकी कार टकरा गई। बताया गया है कि यहां जाली लगाने वाली कंपनी का कार्य कर रही है। ट्रैक्टर ट्रॉली से लोहे की जालियों के बंडल फेंके जा रहे थे। एक बंडल कार से टकरा गया, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। 
विज्ञापन



हादसे के दौरान कार में बैठे लोगों में चीख कुमार मच गई। सूचना पर डौकी पुलिस व यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को कार से बाहर निकाल कर उपचार के लिए आगरा भिजवाया गया, जहां साली सोनाली 21 वर्ष और रवि की 6 वर्षीय पुत्री राधा की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed