फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car collided with divider on Yamuna Expressway in Mathura

Accident in Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, पटना के दंपती समेत तीन घायल

Thu, 15 Sep 2022 03:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 15 Sep 2022 03:36 PM IST
सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर ओवरस्पीड और नींद की झपकी आने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। गुरुवार तड़के एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे तीन लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Car collided with divider on Yamuna Expressway in Mathura
डिवाइडर से टकराई कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की सुबह हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 97 के समीप आगरा से नोएडा की तरफ जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दंपती सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि हादसा कार चालक को नींद की झपकी आने के कारण हुआ। 

विज्ञापन


हादसे में कार सवार विजय, उनकी पत्नी अर्चना और चालक रोहित घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे किया। सभी लोग पटना बिहार के रहने वाले हैं। ये लोग नोएडा जा रहे थे। माइल स्टोन 97 पर चालक रोहित का नींद की झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed