फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   car caught fire outside outside the house in agra

Agra: कॉलोनी में सड़क पर कार बनी आग का गोला, धमाके से फैली दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Thu, 15 Dec 2022 12:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 15 Dec 2022 12:08 PM IST
सार

न्यू आगरा में कम्यूनिटी हाल पार्क के समीप एक मकान के बाहर सड़क पर कार खड़ी थी। देर रात कार में अचानक आग लग गई। बताया गया है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। 

विज्ञापन
car caught fire outside outside the house in agra
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू आगरा की लॉयर्स कॉलोनी में बुधवार देर रात एक कार में अचानक आग लग गई। आग लगने से कार में तेज धमाका हुआ, जिससे दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। 

विज्ञापन


जिस कार में आग लगी, वो दयालबाग निवासी गोविंद चाहर की है। उनके पुत्र कार से घर आ रहे थे। कार के हीट होने पर उन्होंने कम्युनिटी हाल के समीप सड़क किनारे उसे रोक दिया। कार से उतरकर चेक करने लगे। इसी दौरान आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। आग लगने के दौरान तेज धमाका हुआ, जिससे दहशत फैल गई। 
विज्ञापन


आसपास के घरों से लोग बाहर आ गए और आग बुझाने के प्रयास करने लगे। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई। इसके बाद आग को बुझाया जा सका, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। बताया जा रहा है कि आग के कारण कार के टायर फटने से धमाका हुआ था। एक-एक कर चारों टायर तेज धमाके के साथ फट गए थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed