{"_id":"5ce157f3bdec22070518d234","slug":"car-caught-fire-after-accident-in-raya-mathura-young-man-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसे के बाद कार में लगी आग, जिंदा जलकर युवक की दर्दनाक मौत, घटना के बाद साथी भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के बाद कार में लगी आग, जिंदा जलकर युवक की दर्दनाक मौत, घटना के बाद साथी भागे
Sun, 19 May 2019 06:50 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 19 May 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
कार में आग लगने से हुई मौत मनोज (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
राया में शनिवार देर रात राया-मथुरा मार्ग पर मल्है गांव के पास कैंटर की टक्कर से कार में आग लग गई। कार चला रहे युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। उसके तीन दोस्त कार से निकलकर भाग खड़े हुए। सभी युवक राया में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। चारों दोस्त फरीदाबाद से शादी में शामिल होने के लिए आए थे।
दिल दहला देने वाली घटना राया में मल्है गांव के पास की है। पुलिस का कहना है कि चार दोस्त फरीदाबाद से राया के गांव ढकू में रोहताश के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। रात करीब साढ़े बारह बजे शादी से वापस अपने घर को लौट रहे थे। सीएनजी किट लगी कार को मनोज उर्फ बंटी (34) पुत्र मनोहरलाल चला रहा था।
मनोज मूल रूप से हाथरस जिले में सासनी के जरौली का निवासी था। लेकिन, हाल में फरीदाबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। उसके दोस्त रामस्वरूप, रामप्रसाद और सुरेश भी साथ थे। सभी फरीदाबाद के रहने वाले हैं। जब कार मथुरा-राया मार्ग पर मल्है गांव के पास पहुंची तो सामने से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार सड़क किनारे आकर बिजली के पोल से भी टकरा गई।

Trending Videos
टक्कर से सीएनजी लीक हुई और कार में आग लग गई। कार में आग लगते ही रामस्वरूप, रामप्रसाद और सुरेश तो निकलकर आग गए जबकि चालक साइड की खिड़की न खुल पाने के कारण मनोज कार से बाहर नहीं निकल पाया।
कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलवाकर आग को बुझया। लेकिन, तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक रोहनलाल मयफोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और युवक के जले शव को बाहर निकलवाया।