फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car and bike collide on Agra-Mumbai highway In agra

UP: आगरा-मुंबई हाईवे पर कार और बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

Wed, 04 Mar 2026 10:31 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 04 Mar 2026 10:31 PM IST
सार

आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर एक कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक को उपचार के लिए धौलपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Car and bike collide on Agra-Mumbai highway In agra
agra road accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


धौलपुर जिला अस्पताल चौकी प्रभारी प्रेम सिंह ने बताया कि हादसे का शिकार हुए तीनों युवक धौलपुर में हलवाई का काम करते थे। बुधवार को होली खेलने के बाद वे तीनों एक बाइक से आगरा की ओर जा रहे थे। मनियां थाना क्षेत्र में हिनौता चौकी के पास उनकी बाइक की एक नेक्सॉन कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे। 
विज्ञापन


इनमें 24 वर्षीय ऋषभ और करीब 25 वर्षीय दुर्गेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 20 वर्षीय भूरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मनियां थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों और घायल की पहचान
मृतकों की पहचान ऋषभ पुत्र गोदान सिंह निवासी बाजिदपुर, थाना फतेहाबाद, जिला आगरा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दूसरे मृतक दुर्गेश पुत्र छोटेलाल कुशवाहा निवासी अमरूपुरा, थाना सैंया, जिला आगरा, उत्तर प्रदेश थे। घायल युवक भूरा भी अमरूपुरा, थाना सैंया, जिला आगरा, उत्तर प्रदेश का निवासी है। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed