{"_id":"5ec2235f0a5f31166b64efeb","slug":"car-accident-on-yamuna-express-way-one-died-five-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में हादसाः यमुना एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में हादसाः यमुना एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, एक की मौत
Mon, 18 May 2020 02:51 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 18 May 2020 02:51 PM IST
सार
- दिल्ली से भाड़े पर ली थी कार,
- लॉकडाउन के चलते घर जा रहे थे कार सवार
- कार में सवार थे कुल छह लोग
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार की रात नोएडा से आगरा की ओर जा रही एक कार चालक को झपकी आने से बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एक्सप्रेसवे कर्मचारियों व पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया साथ ही मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जबीर आलम पुत्र गफ्फार निवासी रत्नमाला थाना बगहा जिला पश्चिमी चंपारण, बिहार अपने साथी मोहम्मद बहाव, जावेद रहमान, मोहम्मद मेहराव और शकील दिल्ली में रह कर मैकेनिक का काम करते थे। कोरोना वायरस के चलते इन लोगों का काम धंधा बंद हो गया था। लॉकडाउन में काम न होने से सभी परेशान थे। दिल्ली में पिछले डेढ़ माह से रुके थे।
ये भी पढ़ें: Lockdown 4.0: मथुरा देहात में खुले बाजार, दुकानों पर खरीदार, सामाजिक दूरी के नियम दरकिनार
विज्ञापन
रविवार को सभी लोगों ने अपने गांव पहुंचने के लिए भाड़े पर गाड़ी कर ली। चालक सुखदेव निवासी चमोली उत्तराखंड अपनी अर्टिका कार में लेकर नोएडा से यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए आगरा की ओर जा रहा था। रविवार रात 12 बजे माइल स्टोन 91 के गांव हरनौल के निकट चालक को झपकी आते ही तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा कर दूसरे तरफ पलट गई।

इस हादसे में सभी लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे एक्सप्रेसवे कर्मचारी व सुरीर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामपाल सिंह भाटी ने बताया कि जबीर आलम (23 वर्ष) पुत्र गफ्फार की मौत हो गई है। अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।