फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   car accident on agra lucknow expressway in agra

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार, मां-दो बेटों सहित चार की मौत, दो घायल

Sun, 03 Nov 2019 08:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Nov 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
car accident on agra lucknow expressway in agra
घटनास्थल पर पुलिस व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 32वें माइलस्टोन के समीप शनिवार दोपहर करीब 12 बजे विटारा ब्रेजा कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में दिल्ली से इटावा कार से जा रहे परिवार की महिला, उसके दो बेटों और बहन की मौत हो गई। 
विज्ञापन


वहीं बहू और नातनी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर दूसरी कार को ओवरटेक करने के दौरान हुआ। पुलिस और यूपीडा टीम ने क्रेन की मदद से कार को ट्रक के नीचे से निकाला।
विज्ञापन


दिल्ली के 303 पंडित मोहल्ला कौंडली निवासी रोहित (27) पुत्र रूप सिंह यादव अपने भाई मोहित (23), मां विनीता (50), पत्नी कीर्ति (25), मौसी सुदामा देवी पत्नी श्रीचंद के साथ पैतृक गांव नगला चुन्नी पाली, भरथना, इटावा ब्रेजा कार से जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी नहीं हुई मृतकों की पहचान

car accident on agra lucknow expressway in agra
महिला की गोद में घायल बच्चा - फोटो : अमर उजाला
मोहित की आठ नवंबर को शादी थी। इसलिए परिवार गांव में शादी के कार्ड बांटने जा रहा था। रोहित की तीन साल की बेटी सोना और पालतू कुत्ता भी कार में थे। हादसे में रोहित, मोहित और विनीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुदामा देवी ने अस्पताल में दम तोड़ा। 

सुदामा देवी इटावा के थाना भरथना स्थित गांव बरुआ की रहने वाली थी। कीर्ति और सोना को भी चोटें आई हैं। इनमें कीर्ति की हालत गंभीर है। हादसा इतना जबर्दस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार ट्रक के पीछे फंस गई। उसे यूपीडा की टीम ने क्रेेन की मदद से निकाला। 

सीओ फतेहाबाद प्रभात कुमार ने बताया कि विटारा ब्रेजा कार के आगे एक अन्य कार और उसके आगे ट्रक चल रहा था। ब्रेजा कार ने आगे चल रही कार को ओवरटेक किया। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। 

हादसे के बाद लोग जुट गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर परिजन आगरा आ गए।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed