{"_id":"60c3a6738ebc3e2781501fe8","slug":"car-accident-kasganj-news-accident-death-accident-news-accident-on-kasganj-soron-road-kasganj-news-agr4954322194","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
सोरों। कासगंज-सोरों मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
सड़क हादसे में मौत का शिकार कमल सिंह (19) पुत्र मोहनलाल निवासी फरीदनगर हुआ। वह बृहस्पतिवार की रात्रि लगभग 9 बजे सोरों से वापस अपने घर फरीदनगर जा रहा था। जब वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप पहुंचा तो उसे सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग एकत्रित हो गए। उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उसकी मौत की जानकारी जब परिजनों को हुई तो चीख-पुकार मच गई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक की मां अनारदेवी ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।