फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car Accident At Yamuna Express Way One Died One Injured

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे: ट्रक में टकराई टैक्सी, एक की मौत, दरोगा की कार से भिड़ी श्रद्धालुओं की गाड़ी, सात घायल

Tue, 27 Jul 2021 11:34 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 27 Jul 2021 11:34 AM IST
सार

एक कार हादसे में टैक्सी गाड़ी ट्रक से टकरा गई। कार सवार पंकज शर्मा (30) पुत्र सुशील कुमार निवासी बहरामपुर खास, जनपद मेरठ की मौके पर मौत हो गई। वहीं दरोगा की खड़ी कार में वृंदावन से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी टकरा गई।

विज्ञापन
Car Accident At Yamuna Express Way One Died One Injured
हादसे के बाद कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दो हादसों में एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं नौ लोग घायल हुए हैं। पहला हादसा मथुरा के नौहझील-यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ। नोएडा से आगरा की ओर जा रही अर्टिका कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए भेजा है। वहीं दूसरा हादसा माइल स्टोन 75 के निकट हुआ। एक दरोगा की कार में वृंदावन से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी टकरा गई। साल लोग घायल हुए हैं जिन्हें जेवर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे पर टैक्सी कार मंगलवार तड़के नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 60 के समीप कार अचानक अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार पंकज शर्मा (30) पुत्र सुशील कुमार निवासी बहरामपुर खास, जनपद मेरठ की मौके पर मौत हो गई। वहीं कार चालक कालू पुत्र लक्ष्मीप्रसाद निवासी बलेनी, जिला बागपत घायल हो गए। इस हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां रुक गईं। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मी मौके पर पहुंच गए और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजन शाम को पहुंचे। वहीं पुलिस ने ट्रक को चालक सहित हिरासत में ले लिया। ट्रक का क्लीनर अतरा निवासी अहमदपुर टांडा बुलंदशहर घायल हो गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को रास्ते से हटवाया। वहीं एक अन्य हादसे में भी सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

वृंदावन से लौट रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार
यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार को सुबह आगरा से नोएडा की ओर खड़ी कार से वृंदावन से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार टकरा गई। हादसे में दरोगा सहित सात लोग घायल हो गए। हाईवे थाने में तैनात दरोगा मोहित कुमार सुबह कार से नोएडा की ओर जा रहे थे। थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 75 के निकट दरोगा ने अपनी कार को किनारे खड़ी कर दिया और एक परिचित से बात करने लगे। वृंदावन दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार दरोगा की खड़ी कार से टकरा गई। इससे दरोगा मोहित कुमार, श्रद्धालु कांता देवी, विशाल, भावना, मनन, नीलम और करन निवासी रोहिणी दिल्ली घायल हो गए। हादसे की सूचना पर इलाका पुलिस व एक्सप्रेस वे कर्मी मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को उपचार के लिए कैलाश अस्पताल जेवर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा: आसमान से बरसे 'अमृत' को सहेजने में नाकाम अफसर, सरकारी दफ्तरों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग प्लांट से बेखबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed