फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Captured private moments with girlfriend on camera threatening to make it viral

Mainpuri: प्रेमिका के साथ बिताए निजी पल कैमरे में किए कैद, वायरल करनी की धमकी देकर रखी बेहद शर्मनाक शर्त

Wed, 07 Dec 2022 07:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 07 Dec 2022 07:36 PM IST
सार

प्रेमी ने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी, जिसके बाद पीड़िता ने मामले में एसपी से शिकायत की, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
 

विज्ञापन
Captured private moments with girlfriend on camera threatening to make it viral
demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती पर प्रेमी ने दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया, ऐसा न करने पर अंतरंग पलों का वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसपी से की, एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच व आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

ये है मामला 

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि उसके गांव के रहने वाले एक युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। नजदीकियां बढ़ती गईं और दोनों के बीच संबंध भी बने। इस दौरान प्रेमी ने छिपकर अंतरंग पलों की वीडियो भी बना ली। अब प्रेमी उस पर दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। ऐसा न करने पर उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके बाद से उसने प्रेमी से मिलना जुलना बंद कर दिया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें - Mainpuri Bypoll Counting 2022: मैनपुरी में किसकी होगी जीत? कल सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल जाते समय दिखाया वीडियो 

करीब दो माह बाद जब वह स्कूल जा रही थी, तब उसे जबरन रोक कर साथ बनाया गया वीडियो दिखाया,  कहा कि यदि उसकी बात नहीं मानी तो यह सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

मुकदमा हुआ दर्ज 

प्रभारी निरीक्षक अपराध अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed