{"_id":"602fb11f8ebc3e1cbb421555","slug":"captive-parole-in-mainpuri-mainpuri-news-agr4812968174","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में फरार बंदियों की शीघ्र गिरफ्तारी को एएसपी को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में फरार बंदियों की शीघ्र गिरफ्तारी को एएसपी को भेजा पत्र
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना संक्रमण काल में पैरोल पर छोड़े गए 19 बंदी अभी तक जेल वापस नहीं लौटे हैं। जेल प्रशासन की ओर से एएसपी को पत्र भेजकर शीघ्र गिरफ्तारी कराए जाने की मांग की गई है।
संक्रमण के दौरान जिला कारागार से पैरोल पर 37 बंदियों को छोड़ा गया था। बंदियों को 16 नवंबर तक वापस जेल में आना था, लेकिन अभी तक 19 बंदी फरार चल रहे हैं। इनका कुछ पता नहीं चल सका है।
जेल प्रशासन की ओर से थाना पुलिस से इनकी गिरफ्तारी कर जेल भेजने की बात कही गई थी। करीब तीन माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी बंदी खुले घूम रहे हैं। हाल ही में जेल प्रशासन की ओर से एएसपी मधुवन कुमार को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
वर्जन
संक्रमण काल के दौरान पैरोल पर छोड़े गए 19 बंदी अभी जेल नहीं लौटे हैं। उनकी जल्द गिरफ्तारी के संबंध में एएसपी से पत्राचार किया गया है।
जगदंबा प्रसाद दुबे, जेलर