फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Canter tramples young man sitting on bike on service lane, death

सर्विस लेन पर कैंटर ने बाइक पर बैठे युवक को रौंदा, मौत

Sat, 23 Oct 2021 12:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Canter tramples young man sitting on bike on service lane, death
टूंडला। फिरोजाबाद हाइवे किनारे स्थित कृषि फार्म के गेट पर खड़ी बाइक पर बैठे एक युवक को असंतुलित कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के गोपीनाथ रोड स्थित मालवीय नगर निवासी मुकेश कुमार पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश हाल निवासी बाघई थाना टूंडला बृहस्पतिवार रात्रि आठ बजे करीब हाइवे किनारे स्थित अपने कृषि फार्म के गेट के सामने सर्विस रोड पर खड़ी बाइक पर बैठा था। तभी गलत दिशा से आ रहे कैंटर (यूपी 83एई 4430) ने टक्कर मार दी। हादसा होने पर एकत्रित लोग उसे उपचार के लिए ले जा पाते उससे पूर्व उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक मुकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है। मृतक मुकेश के भाई धर्मेन्द्र सिंह ने कैंटर चालक के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी राजेंद्र पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से कैंटर को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed