{"_id":"653f8606bc1e546445035103","slug":"canter-stolen-in-etah-thief-seen-in-cctv-police-engaged-in-search-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एटा में कैंटर हुआ चोरी, सीसीटीवी में दिखे चोर; तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एटा में कैंटर हुआ चोरी, सीसीटीवी में दिखे चोर; तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 30 Oct 2023 04:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 30 Oct 2023 04:01 PM IST
सार
सड़क किनारे खड़े कैंटर को चोरों ने रात में चोरी कर लिया। सुबह जब चालक ने कैंटर गायब देखा तो उसके होश उड़ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो सीसीटीवी में चोरी का वारदात दिखाई दी।
विज्ञापन
कैंटर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र से सड़क किनारे खड़ा कैंटर चोरी हो गया। चालक जब सुबह उठा तो कैंटर नहीं दिखने पर होश उड़ गए। तब कैंटर मालिक को जानकारी दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है, जिसमें चोर कैंटर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने दूसरे दिन रिपोर्ट दर्ज की है और अब तलाश में जुटी है।
अवागढ़ थाना क्षेत्र आगरा रोड स्थित गांव सिकरारी से 27 अक्तूबर की रात करीब 1 बजे कैंटर चोरी कर लिया गया। सिकरारी निवासी चालक कमल सिंह ने शाम को सड़क किनारे कैंटर को खड़ा किया था और अपने घर चला गया। अगले दिन 28 अक्तूबर की सुबह सड़क पर कैंटर दिखाई नहीं दिया, तब इधर उधर तलाश की गई लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। तब पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच की। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया तो रात में कैंटर चोरी करके ले जाते चोर दिखाई दिए। अगले दिन 29 अक्तूबर की शाम पुलिस ने फिरोजाबाद निवासी कैंटर स्वामी की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि कैंटर 27 अक्तूबर की रात करीब एक बजे कैंटर चोरी हुआ है। सीसीटीवी में चोरी की वारदात कैद हो गई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और तलाश की जा रही है।