फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Canter mows down bike riders in Agra two killed

आगरा में भीषण हादसा: हाथरस हाईवे पर कैंटर ने बाइक सवारों को राैंदा, दो की माैके पर ही माैत; एक गंभीर घायल

Wed, 16 Sep 2026 10:25 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 16 Sep 2026 10:25 PM IST
सार

आगरा के खंदाैली क्षेत्र में बुधवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। कैंटर ने बाइक सवारों को राैंद  दिया। हादसे में दो लोगों की माैके पर ही माैत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
Canter mows down bike riders in Agra two killed
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के पोइया गांव में बुधवार देर रात करीब नौ बजे कैंटर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तीसरा गंभीर रूप से घायल है। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। हादसे के बाद कैंटर लेकर चालक भाग गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान श्याम सुंदर (38) निवासी होलीपुरवा, थाना माधौगंज और शिवम निवासी ग्राम डाडा, थाना बंका, जनपद सीवान (बिहार) के रूप में हुई है। हादसे में मोनू (31) निवासी टाटानगर, झारखंड घायल है। तीनों अलीगढ़ से काम करके खंदौली की ओर लौट रहे थे। पोइया के पास हादसा हुआ। मोनू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात पुलिस ने परिजन को घटना की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed