{"_id":"697f7ec7e28d779f220beb7e","slug":"canter-collides-with-car-six-injured-agra-news-c-421-1-pin1001-664-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कैंटर ने कार को मारी टक्कर, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कैंटर ने कार को मारी टक्कर, छह घायल
विज्ञापन
पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र के आगरा–बाह मार्ग पर रविवार सुबह अरनोटा पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कैंटर गाड़ी ने सामने से आ रही यात्रियों से भरी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए पिनाहट व फतेहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हादसे में चालक रणवीर (25), नगला भरी निवासी बॉबी (25), संजय (30), सुभाष (50), बसई भदौरिया थाना बसई अरेला निवासी ओमवीर (21) और मानिकपुरा निवासी सुनील (29) घायल हुए हैं। बॉबी, सुनील और सुभाष की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कैंटर गाड़ी और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।