फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Canteen workers beat up truck driver at toll plaza

टोल प्लाजा पर कैंटीन कर्मियों ने ट्रक चालक को पीटा

Tue, 17 Aug 2021 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Canteen workers beat up truck driver at toll plaza
फतेहाबाद (आगरा)। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर सोमवार की शाम गुवाहाटी सेे एयरफोर्स का सामान लेकर नई दिल्ली जा रहे ट्रक के सहायक चालक से कैंटीन कर्मियों ने मारपीट कर दी। जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक वीरेंद्र सिंह निवासी 275, सुल्तानपुरी, नई दिल्ली ट्रक चालक है। वह गुवाहाटी से एयरफोर्स का सामान लेकर नई दिल्ली जा रहा था। सोमवार शाम आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बने कैंटीन पर साइड से ट्रक खड़ा किया।
विज्ञापन

आरोप है कि इस पर कैंटीन पर काम करने वाले लोगों ने अभद्रता करते हुए ट्रक हटाने के लिए कहा। जब वीरेंद्र ने इसका विरोध किया तो अन्य कर्मचारियों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। टोल प्लाजा पर मारपीट की सूचना पर फतेहाबाद थाना पुलिस भी पहुंच गई। इस मामले में पुलिस ने अपनी ओर से अजय और सुनील निवासी सैफई इटावा के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed