फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Candidates gathered to get unpaid certificates

अदेय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जुटे रहे प्रत्याशी

Mon, 05 Apr 2021 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Candidates gathered to get unpaid certificates
जिला पंचायत कार्यालय पर नोड्यूज लेते लोग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को जिला पंचायत का अदेय प्रमाण पत्र नामांकन के दौरान देना है। इसके लिए जिला पंचायत कार्यालय में बड़ी संख्या में प्रत्याशी अदेय प्रमाण पत्र बनवाने पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी दिन भर प्रत्याशियों की भीड़ यहां लगी रही।
विज्ञापन

नामांकन के दौरान प्रत्याशियों को ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत का अदेयता प्रमाण पत्र देना होगा। ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत के अदेयता प्रमाण पत्र तो संबंधित ब्लॉक पर बन रहे हैं। इससे प्रत्येक ब्लॉक में उनकी ग्राम पंचायतों से संबंधित प्रत्याशी ही पहुंच रहे हैं। जिला पंचायत के अदेय प्रमाण पत्र के लिए जिले भर से लोग कलक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत कार्यालय पहुंच रहे हैं। इसके चलते यहां अधिक भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन

अब तक जिला पंचायत कार्यालय लगभग चार हजार लोगों को अदेय प्रमाण पत्र जारी कर चुका है। सोमवार को भी यहां अदेय प्रमाण पत्र लेने के लिए भीड़ जुटी रही। इसके लिए ब्लॉकवार टेबिल संचालित कर लोगों को अदेय प्रमाण पत्र जारी किए गए। शाम छह बजे तक यहां लोग अदेय प्रमाण पत्र के लिए पहुंचते रहे। हालांकि देरी से पहुंचने वाले लोगों को अगले दिन आने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed