फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   candidate leg fractured during runnig

दौड़ लगाती अभ्यर्थी के पैर में फ्रैक्चर

Tue, 12 Apr 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Tue, 12 Apr 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
candidate leg fractured during runnig
दौड़ लगाती अभ्यर्थी के पैर में फ्रैक्चर - फोटो : Amar Ujala
सिपाही भर्ती में आई फीरोजाबाद की जसराना तहसील की श्रीकांता को दौड़ के तीसरे राउंड में चक्कर आ गया वे गिर पड़ी। उनके बायें पैर में फ्रैैक्चर हो गया। उसे एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। दस अभ्यर्थियों को दौड़ लगाते समय चक्कर आ गईं, वे गिर पड़ी। चिकित्सा विभाग की टीम ने उसे एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद परिवारीजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। श्रीकांता पुत्री सत्यदेव जसराना के गांव दरबारपुर की निवासी हैं। सात अप्रैल से पुलिस लाइन में महिला आरक्षी भर्ती चल रही है। सोमवार को भर्ती का चौथा दिन था। 
विज्ञापन


एक हजार ने लगाई दौड़, 855 पास 
महिला आरक्षी भर्ती में एक हजार अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। इनमें से 855 पास हो गईं, जबकि 145 फेल हो गईं। 1200 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 200 अनुपस्थित रहीं। 
विज्ञापन


टूट गया बेटी का सपना 
सत्यदेव किसान हैं। उनकी चार बेटियां और एक बेटा है। सबसे बड़ी बेटी श्रीकांता पुलिस में भर्ती होना चाहती है। इसके लिए वे एक महीने से तैयारी कर रही थी। पैर में फ्रैक्चर होने से उसका सपना टूट गया। भर्ती श्रीकांता के आंसू नहीं रुक रहे थे। वहीं सत्यदेव का कहना है कि एसएन मेडिकल कालेज में दवा नहीं मिलने से उन्हें निजी अस्पताल जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed