{"_id":"5a6880834f1c1b91268b61c3","slug":"cancer-factor-chemicals-in-spice","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मसालों में कैंसर कारक रसायन, इन जगहों पर हो रहा सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसालों में कैंसर कारक रसायन, इन जगहों पर हो रहा सप्लाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 24 Jan 2018 06:21 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में में बडे़ स्तर पर मसालों की सप्लाई करने वाली रावल चक्की पर पिसी हल्दी और मिर्च में खतरनाक रसायन लेड क्रोमेट और मेटेलिन पाए गए हैं।
यह दोनों ही रसायन कैंसर कारक हैं, जिनके सैंपल दीवाली के दौरान जयसिंहपुरा स्थित रावल पिसाई केंद्र से लिए गए थे।
पिछले कई सालों से महानगर में लालागंज सहित प्रमुख बाजारों में बडे़ स्तर पर जयसिंहपुरा स्थित रावल पिसाई केंद्र से मसालों की सप्लाई हो रही थी। शिकायत थी कि यहां मसालों में बडे़ स्तर पर ही मिलावट की जा रही है।
पूर्व में भी इस चक्की पर कार्रवाई हो चुकी है। शिकायत के बाद दीवाली पर खाद्य विभाग ने यहां छापामार कर मिलावटी मसाले सील किए। मसाला पिसाई चक्की को भी सील करते हुए परिसर को बंद करा दिया गया।

इस दौरान विभिन्न मसालों के नौ सैंपल लिए थे। इसमें से छह फेल आए हैं। इन्हें स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित बताते हुए इनमें खतरनाक रसायनों की मौजूदगी बताई है।
प्रयोगशाला रिपोर्ट के मुताबिक मिर्च में लेड क्रोमेट पाया गया है, जबकि हल्दी में मेटेलिन यलो कलर की मौजूदगी मिली है। जिला अभिहीत अधिकारी चंदन पांडे ने बताया कि उक्त दोनों रसायन कैंसर कारक हैं।
इस मसाला चक्की का संचालक रावल हुसैन हैं। इसके तीन नमूने अभी आने बाकी हैं। पिछले दिनों गली गुजराना में सील की गई मसाला चक्की संचालित मिली है। इस पर संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।